जनरल स्टोर से हजारों का सामान चोरी
यमुनानगर | गोबिंदपुरीसे रात के समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। गोबिंदपुृरी निवासी देवदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कॉलोनी में जनरल स्टोर है। देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह आया तो देखा शट्टर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो दस हजार रुपए का सामान चोरी था। उधर अलग अलग स्थान से दो बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। गांव बलौली निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने सामान्य अस्पताल से चोरी हो गई। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, गांव अलाहर निवासी नरेश कुमार की किसी ने शिव मंदिर धर्मशाला रादौर के नजदीक से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।