पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी ने बापा गांव गोद लिया

डीएसपी ने बापा गांव गोद लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुट्टी गांव में ही बिताएंगे डीएसपी

भास्कर न्यूज | यमुनानगर/रादौर

प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी का जादू सांसदों पर चलने के बाद अब पुलिस अधिकारियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सांसदों की राह पर चलते हुए पुलिस अधिकारी भी गांव गोद लेने के लिए आगे आए हैं। डीएसपी यमुनानगर अजय कुमार राणा ने रादौर का गांव बापा गोद लिया है। राणा ने जहां गांव की सभी समस्याओं को दूर करने का वादा लोगों से किया है वहीं विकास कार्य में भी पूरा योगदान देंगे।

गांव बापा में 540 घर हैं। गांव की आबादी 2753 है। इनमें पुरुषों की संख्या 1425 महिलाओं की संख्या 1328 है। डीएसपी ने गांव गोद लिए जाने की घोषणा वीरवार को खुद गांव में जाकर की। इस अवसर पर 200 से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे। गांव के शिव मंदिर में आयोजित इस बैठक में अजय राणा ने कहा कि गांव को गोद लिए जाने के बाद अब बापा गांव उनका अपना गांव बन गया है। मैं गांव के लोगों के सुख-दुख में शामिल रहूंगा। गांव के लोग अपने कार्यों के लिए कभी भी उनके मोबाइल पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे विभागों में कार्य करवाने के लिए भी उनसे संपर्क साधा जा सकता है।

बैठकमें ये रहे मौजूद : मौकेपर गांव के सरपंच रणजीत सिंह फौजी, एसएचओ रादौर विरेंद्र राणा, रणबीर सिंह, यासिन बापा, राजेंद्र सिंह, अमरनाथ पंच, बलविंद्र कौर, अलताफ, प्रगट सिंह पूर्व सरपंच, सुरमुख सिंह पूर्व सरपंच, चरणजीत सिंह, सुखदेव आिद मौजूद रहे।

बापा को गोद लेने के बारे जानकारी देते डीएसपी अजय कुमार राणा।

राणा ने कहा कि वैसे तो वे बीच-बीच में गांव आते रहेंगे। लेकिन रविवार की छुट्टी गांव के लोगों के साथ बिताएंगे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी उनकी समस्याओं को नहीं सुनता तो गांव के लोग उन्हें इस बारे फोन पर सूचित करें। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।