पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजन बोले गला घाेंट कर की हत्या

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजन बोले -गला घाेंट कर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवरतनगढ़में देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जिला करनाल के थाना इंद्री के अंतर्गत आने वाले गांव कलरी नन्हेड़ा निवासी मंगतराम की 30 वर्षीय बेटी सुमन की शादी वर्ष 2002 में जिले के गांव रतनगढ़ निवासी मांगा राम से हुई थी। बुधवार देर शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जहरीलीदवा पीने की सूचना मिली: संजय : सुमनके भाई संजय ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मांगा राम उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वह नहीं माना। कई बार बीच बचाव कर दोनों का घर बसाने का प्रयास किया किया गया लेकिन बात नहीं बनी। शाम को उन्हें फोन पर बताया गया कि सुमन ने जहरीली दवा पी ली है जिससे उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई है। वे उसे रादौर के एक अस्पताल में लेकर आए हैं।

कुछदेर बाद बताया लाडवा हैं : संजयके अनुसार वे घर से रादौर के लिए निकले। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर फोन आया जिसमें बताया गया कि सुमन को लाडवा रेफर कर दिया है इसलिए वे उसे लाडवा लेकर गए हैं। वे लाडवा के अस्पताल में गए लेकिन वहां कोई नहीं था। उन्होंने मांगा राम से संपर्क किया तो उसने बताया कि सुमन ने दम तोड़ दिया है इसलिए वे उसका शव लेकर गांव गए हैं।

मांगाराम पर लगाया हत्या का आरोप : सोनी,प्रवीण कुमार, पवन कुमार संजय का कहना है कि देर रात को वे गांव रतनगढ़ पहुंचे तो सुमन का शव जमीन पर पड़ा था। उसकी हालत को देख कर लग रहा था जैसे उसके साथ झगड़ा गया गया हो। क्योंकि उसके बाल बिखरे हुए थे। गले पर निशान थे। संजय ने आरोप लगाया कि मांगा राम ने गला घोट कर उसकी बहन की हत्या की है। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शादी के बाद सुमन की एक लड़की दो लड़के हैं।

मांगराम पर केस दर्ज किया है: जांच अधिकारी : मामलेकी जांच कर रहे एएसआई नौरती राम का कहना है कि मृतका सुमन के परिजनों की शिकायत पर उसके पति मांगा राम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही