- Hindi News
- जठलाना में टूटी सड़क से लोग परेशान, अधिकारी बेखबर
जठलाना में टूटी सड़क से लोग परेशान, अधिकारी बेखबर
गांवजठलानामें टूटी सड़क के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। टूटी सड़क पर गांव का गंदा पानी जमा है। इससे राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन शिकायत मिलने के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से टूटी सड़क के टुकड़े को ठीक करने बारे कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र भेजकर गांव जठलाना में टूटी पड़ी सड़क से अवगत करवाया गया है। जठलाना निवासी राजकुमार संधू, लीला उन्हेडी, छोटूराम संधाली, दिनेश कंबोज, घनश्याम जोगी जठलाना, शीतल, सुनील अलाहर, मांगेराम कंडरौली ने बताया कि गांव जठलाना में घुसते ही राहगीरों को टूटी सड़क का सामना करना पड़ता है। सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गई हैं। टूटी सड़क पर गांव की नालियों का गंदा पानी भरा है।