पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार तक खाद समस्या का समाधान हो सोमवार को फूकेंगे कृषि मंत्री का पुतला

रविवार तक खाद समस्या का समाधान हो सोमवार को फूकेंगे कृषि मंत्री का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमेंकिसानों को यूरिया खाद मिलने से किसानों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का वीरवार को कस्बा रादौर में ऐलान किया।

भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना मंडल प्रधान बाबूराम गुुंदयाना ने बताया कि यदि रविवार तक प्रशासन के अधिकारियों ने जिले के किसानों के लिए यूरिया खाद का प्रबंध नहीं किया तो सोमवार को जिले के किसान सचिवालय पर सुबह 10 कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का पुतला जलाकर रोष प्रकट करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश के किसानों को अपनी फसलों के लिए यूरिया खाद नहीं मिल पाया है। जिलें में दुकानदार यूरिया खाद को ब्लैक में बेच रहे हैं। लेकिन सरकार प्रशासन के अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। किसान खाद के एक एक कट्टे के लिए सड़कों पर धक्के खा रहे हैं।

प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं दिए जाने की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनावों से पहले भाजपा पार्टी ने किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की घोषणा की थी।

जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि किसान सोमवार को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय पर पहुंच कर किसानों के धरने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें।

इस अवसर पर विजय मेहता, संदीप टोपरा, कर्ण बुबका, श्यामलाल सैनी, हरपाल सुढल, धर्मेंद्र फतेहगढ़, रतनलाल फतेहगढ़, जयपाल चमरोड़ी, धर्मबीर अमलोहा, धर्मपाल अमलोहा उपस्थित थे।