- Hindi News
- प्रतियोगिता में मुकंदलाल स्कूल की योगिता प्रथम
प्रतियोगिता में मुकंदलाल स्कूल की योगिता प्रथम
भारतविकासपरिषद ने इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल ईश मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी स्कूल के कुल विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रणवीर सिंह, डॉ. अनिता और शशीबाला ने निभाई। प्रतियोगिता में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, शहादत और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं के महत्व पर प्रश्न पूछे गए। गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर क्यों कहा जाता है। इसका अर्थ समझाया गया। प्रतियोगिता में मुकंदलाल स्कूल की छात्रा योगिता प्रथम, इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमनदीप दूसरे और सरकारी स्कूल की छात्रा राधिका तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को परिषद की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रधानाचार्य पीएन फोतेदार, रणवीर सिंह, मान सिंह आर्य, सतीश अग्रवाल, मुकेश रोहिल, हरीश गर्ग द्वारा छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सदस्य अशोक आहुजा, संजय एरन, उमेश गुप्ता, सुभाष नागपाल, डॉ. बलदेव सैनी, मनोज वर्मा, सुभाष कंबोज, बंसी सैनी, सरदार इंद्रजीत सिंह, पुष्पा अरोड़ा, सुमेर चंद, ऋषिपाल, विरेंद्र गर्ग और डोली कंंबोज बकाना उपस्थित थे।
रादौर | इंडियन पब्लिक स्कूल में विजेता छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।