पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सरी संचालक पर घटिया पौध देने का आरोप

नर्सरी संचालक पर घटिया पौध देने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसंधालाके एक सब्जी उत्पादक किसान को एक नर्सरी के मालिक द्वारा गोभी की घटिया पौध सप्लाई किए जाने से किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। नर्सरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने मुआवजे की मांग को लेकर प्रभावित किसान ने जिला डीसी को एक शिकायत पत्र सौंपा है। डीसी ने किसान को आश्वासन दिया कि उसकी शिकायत पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गांव संधाला निवासी अमरजीत ने बताया कि गत सितंबर महीने में उसने गांव नाचरौन में जठलाना रोड पर स्थित एक नर्सरी के मालिक से आधा एकड़ गोभी की फसल के लिए हजारों गोभी के पौधे लिए थे। जिसकी रसीद भी नर्सरी मालिक ने उसे दी थी। उसने हजारों रुपए खर्च करके गोभी की फसल तैयार की थी। लेकिन गोभी की पौध घटिया किस्म की होने के कारण उस पर फल नहीं लग पाया। जिसकी शिकायत उसने नर्सरी मालिक से की।

नर्सरी मालिक ने गोभी की पौध की जांच के लिए दो डाॅक्टरों की टीम को सोनीपत से बुलाया। डाॅक्टरों की टीम ने 9 दिसंबर को फसल की जांच करने के बाद पाया कि पौध घटिया होने के कारण 95 प्रतिशत गोभी की फसल नष्ट हो गई हैं। जिसकी रिपोर्ट डाॅक्टरों की टीम ने बनाकर प्रभावित किसान अमरजीत को दी और उसे कहा कि वह उनकी रिपोर्ट गोभी की पौध की रसीद को नर्सरी मालिक के पास देकर उससे अपनी फसल के मुआवजे का चैक ले ले। जिसके बाद प्रभावित किसान अमरजीत नर्सरी मालिक के पास गया और उसे रसीद पौध के बिल देकर उसे मुआवजे की राशि देने बारे कहा।

प्रभावित किसान का आरोप है कि नर्सरी मालिक ने उससे कथित रूप से पौध के बिल डाॅक्टरों की रिपोर्ट को ले लिया और उसका मुआवजा उसे नहीं दिया। प्रभावित किसान ने नर्सरी मालिक से अपना बिल डाक्टरों की रिपोर्ट देने को कहा लेकिन नर्सरी मालिक ने उसके कागजात उसे वापस नहीं किए। इसके बाद प्रभावित किसान ने डीसी को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की।

उधर, नर्सरी के मालिक ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए कहा कि गोभी की पौध किसान अमरजीत द्वारा गलत दवाई के छिड़काव के कारण नष्ट हुई है।

नर्सरी संचालक के खिलाफ डीसी को दी गई शिकायत दिखाता किसान अमरजीत सिंह।