पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट केस में कार्रवाई होने पर निजी बस चालकों ने की हड़ताल

मारपीट केस में कार्रवाई होने पर निजी बस चालकों ने की हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जठलानाक्षेत्रमें गांव खजूरी के एक व्यक्ति द्वारा एक निजी बस के चालक के साथ मारपीट करने पर गुरुवार को जठलाना क्षेत्र के निजी बस चालक भड़क उठे। मामले की शिकायत सदर थाना जठलाना पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस ने हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तब चालकों ने गांव गुमथला में बसों की हड़ताल करके प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान थाना जठलाना प्रभारी निर्मल सिंह, बलवान सिंह, महिंद्र सिंह शहजादपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना जठलाना प्रभारी निर्मल सिंह ने निजी बस चालकों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके बावजूद निजी बस चालकों ने हड़ताल जारी रखी। मौके पर कार्रवाई करने की थाना जठलाना प्रभारी से मांग की। जिसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने में बुलाया। लगभग दो घंटे की पंचायत के बाद आपसी सहमति बनने पर मामले को सुलझा लिया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। लेकिन निजी बस चालकों की हड़ताल का खामियाजा जठलाना क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को उठाना पड़ा। बसें बंद होने से सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र के सैकड़ों छात्र- छात्राओं को उठानी पड़ी।

मनसा देवी ट्रेवलर्स के चालक शिवपाल निवासी खजूरी ने बताया कि वह दो दिन पहले यमुनानगर से सवारियों को लेकर गांव गुमथला रहा था। तभी गांव टोडरपुर बस स्टैंड के पास गांव खजूरी के एक व्यक्ति ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद उपरोक्त व्यक्ति ने उसके सिर पर हेलमेट से वार किया और उसके साथ गाली गलोच की। तभी आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत किया। कुछ देर बाद उपरोक्त व्यक्ति ने गांव खजूरी के पास स्थित एक भट्ठे के पास सड़क पर ट्राली खड़ी करके जबरन उसकी बस को रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ 20 से 25 लोग ट्राली के पास मौजूद थे। उसने अपनी जान बचाने के लिए बस को सड़क से नीचे उतारकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को हमलावर के कुछ साथियों ने गांव जठलाना में अनाज मंडी के पास उसकी बस को रुकवाकर उस पर हमला किया। जिसके बाद उसने मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद निजी बस के चालकों परिचालकों शिवपाल, बलजीत सिंह, सुमेर, काला,