पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाठी से हमला कर घायल किया

लाठी से हमला कर घायल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | गांवगुमथला में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने लाठी से एक ग्रामीण पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जठलाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गुमथला निवासी रामचंद्र ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी गांव के सुभाष ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आई। बाद में गांव के लोगों ने उसे हमलावर के चुंगल से छुड़वा कर अस्पताल में भर्ती कराया।