- Hindi News
- स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी: भारद्वाज
स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी: भारद्वाज
रादौर | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर में सोमवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्कूल के प्रिंसिपल सतीश भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व स्काउट इंचार्ज गुरू चरण सिहं ने किया। रैली में सैकडों बच्चों ने भाग लिया। रैली कस्बा के मेन बाजार से होती हुई वापिस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रिसिंपल सतीश कुमार भारद्वाज ने कहा कि हमें स्वच्छता अपनाकर वातावरण को साफ सूथरा रखना चाहिए। गंदगी के कारण बीमारियां जन्म लेती है। इसलिए हमे हर हाल में स्वच्छता अपनानी चाहिए। हमें अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। सफाई के अभाव में इंसान भयंकर बीमारियों का शिकार हो जाता है। हम साफ सफाई रखकर भयंकर बीमारियों से बच सकते है। इस अवसर पर बालकृष्ण, रमेश अग्रवाल, रमेश शास्त्री, नायब सिहं बैनीवाल, विक्रम कुंडु, देवराज सुरा, जसबीर, सतीश कुमार उपस्थित थे।