- Hindi News
- पेरेंट्स को बताया बच्चों के लाइफ स्टाइल बारे में
पेरेंट्स को बताया बच्चों के लाइफ स्टाइल बारे में
रादौर | स्थानीयराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मासिक अभिभावक परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार भारद्वाज ने की। परामर्श शिविर की मानिटरिंग खंड शिक्षा अधिकारी रादौर रामेश्वर सैनी ने की। संसाधन शिक्षिका रश्मि तिवारी ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लाइफ स्टाइल के बारे में विस्तार से बताया। उनके जीवन में सुधार लाने एवं उन्नति हेतु बहुत सारी गतिविधियों द्वारा अभिभावकों को समझाया गया। संसाधन शिक्षिका सविता ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। िद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभिभावको को एक-एक हजार रुपए के चेक सुरक्षा भत्ता हेतु दिए। प्रधानाचार्य ने परामर्श शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वास्तव में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का भला होगा और वे उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।