राजनीति के 70 साल के इतिहास को तीन खंडों में बांटा गया : यादव
रादौर|मुकंदलाल नेशनलकॉलेज में वीरवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. योगेश कुमार ने किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र आरएस यादव मुख्य प्रवक्ता थे। कार्यक्रम प्रो. नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रो. आरएस यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति में उभरती प्रवृत्तियों को भारतीय राजनीति के 70 साल के इतिहास को तीन खंडों में बांटा जा सकता है। पहला 1947 से 67, दूसरा 1967 से 90, तीसरा 1990 से वर्तमान काल तक।
तीनों कालों के अलग-अलग होने का कारण है। पहले युग में स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था और स्वतंत्रता के बाद पंडित नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने। 1967 में नेहरू की मृत्यु हो गई। देश में पहली बार 6-7 राज्यों में गैर कांग्रेस दलों की सरकारें बनी और देश में आपातकाल लागू हुआ। जिसके बाद कांग्रेस फिर से सत्ता में आई। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. योगेश कुमार, प्रो. नवीन भारद्वाज, सुनील गर्ग, डॉ.अजायब सिंह किरमच, डॉ. महिन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह, डॉ. प्रदीप महाजन, डॉ. माला शर्मा, डॉ. ऋचा सिकरी, डॉ. दीपक कौशिक डॉ. सीपी गुप्ता मौजूद रहे।