मांगों के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया
सीपीएस के बेटे को ज्ञापन भी दिया
भास्करन्यूज| रादौर
सर्वकर्मचारीसंघ के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक प्रधान नंदपाल सैनी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीपीएस श्यामसिंह राणा के बेटे को भी सौंपा। ज्ञापन में नौकरी से हटाए गए सभी कर्मचारियों की सेवाओं को वापिस लेने। दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के साथ केंद्रीय परियोजनाओं में कार्यरत स्कीम वर्कर्स, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा वेतन देने की भी मांग की गई।
भविष्य में स्थाई प्रकृति के कार्यों के लिए स्थाई भर्ती करने तमाम ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग नीति को समाप्त करने की मांग की। आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग को विशेष भर्ती द्वारा भरने का आग्रह किया गया। मौके पर यशवंत राणा रादौर, महीपाल चमरोड़ी भी मौजूद थे।
रादौर| सर्वकर्मचारीसंघ से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगों के िलए प्रदर्शन करते हुए।