जिंदा निकले जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
रादौर|सियाचीन मेंबर्फ से जिंदा निकले भारतीय सेना के जवान हनुमनथप्पा के जल्द स्वस्थ को लेकर लोग कामनाएं कर रहे हैं। इस सिलसिले में वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भी भगवान से उसके जल्द तंदरुस्त होने की दुआ मांगी गई। प्रधान सुशील अग्रवाल ने कहा कि बर्फ के तूफान में दस भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बावजूद हनुमनथप्पा जिंदा बच निकले। उधर, अष्टविनायक कांवेट स्कूल खरकाली, लाइक पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, जनता आदर्श सत्यादेव स्कूल अलाहर में स्कूली बच्चों ने बर्फ से जिंदा निकले सैनिक हनुमनथप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रार्थनाएं की।