स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, युवक के खिलाफ केस दर्ज
रादौर|बुबका कीएक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गांव के राहुल कांबोज के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। गांव का रहने वाला राहुल कांबोज बीते रोज उसे बहला फुसलाकर उसे गन्ने के खेत में ले गया। उसका आरोप है कि राहुल ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।