पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संधाली गांव के स्कूल में पौधारोपण किया

संधाली गांव के स्कूल में पौधारोपण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|राजकीय हाईस्कूल संधाली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्याध्यापक राज कुमार ने की। गांव के सरपंच गजे सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्याध्यापक ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। तेजी से वातावरण बिना पेड़ पौधों के खराब होता जा रहा हैं। वातावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे।

मनुष्य लालच में पेड़ों की कटाई कर रहा है, जबकि पेड़ पौधे हमें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन प्रदान करते हैं। मौके पर अध्यापक रविंद्र कांबोज, कुलदीप सिंह, संजीव शास्त्री, सचिनकुमार, शशी बाला चंद्रपाल ने सहयोग दिया।