दलित पिछड़ा वर्ग एकता सम्मेलन पांच को
दलित पिछड़ा वर्ग एकता सम्मेलन पांच को
रादौर| पांचअक्टूबर को सुबह दस बजे अरोड़ा वंश धर्मशाला फतेहाबाद (सिरसा) में 22वां राज्य स्तरीय दलित पिछड़ा वर्ग एकता सम्मेलन होगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, डॉ. सुशील इंदौरा पूर्व सांसद, रमेशचंद्र रतन, महासचिव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोहनलाल यमुनानगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी करेंगे। यह जानकारी धर्म सिंह पिंकी, जिला प्रधान भारतीय दलित साहित्य अकादमी यमुनानगर ने दी।