पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वोट से तय होती प्रत्याशी की हार जीत

हर वोट से तय होती प्रत्याशी की हार-जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|मिडल स्कूलकांजनू में प्रशासन की ओर से शनिवार को मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से गांव में निकाली गई रैली का शुभारंभ अंग्रेज सिंह मोर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई स्कूल परिसर में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मोर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व होता है। चुनाव में एक-एक मत से उम्मीदवारों की हार जीत तय होती हैं। इसलिए मतदाताओं को अपने मत का इस्तेमाल करते हुए अपना योगदान देना चाहिए। मतदाताओं को ईमानदार स्वच्छ छवि के व्यक्ति को वोट देनी चाहिए जो भ्रष्टाचार को दूर कर सके। उन्होंने कहा कि 18 साल का कोई भी व्यक्ति अपना मत बनवाकर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इस अवसर पर यशपाल कंबोज सरपंच कांजनू, ग्राम सचिव सुनील आहुजा, आनंद गौड, नीरज दीक्षित, वीरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा उपस्थित थे।