- Hindi News
- नेता पार्क बनाने के दावे तो बहुत करते हैं लेकिन आज तक बनाया किसी ने नहीं
नेता पार्क बनाने के दावे तो बहुत करते हैं लेकिन आज तक बनाया किसी ने नहीं
>रादौर में तीन दशकों से लोग पार्क बनाए जाने की मांग कर रहे हैं
भास्करन्यूज| रादौर
कस्बामेंकोई पार्क होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के लोग पिछले तीन दशकों से रादौर में हर राजनीतिक पार्टी से पार्क बनाए जाने की मांग करते रहे हैं। लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने स्थानीय लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया।
दीपक शांडिल्य, मास्टर प्रवेश अहमद, दिनेश मान आर्य, मास्टर गुरचरण सिंह, पीटीआई सुनील मलिक भैंसवाल, सुशील कश्यप, सुनील कंबोज मंधार, यश खुराना ने बताया कि कस्बा में स्थानीय लोगों की सैर करने के लिए कोई पार्क नहीं हैं। जिस कारण स्थानीय लोग सुबह-शाम कस्बे की खाली पड़ी सरस्वती कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, जाट नगर, सांई कॉलोनी में सैर करते हैं। स्थानीय लोग नई कालोनियों में खाली पड़ी सड़कों पर ही सैर करके अपना स्वास्थ्य ठीक रखने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के अधिकतर लोग कस्बे की सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सुबह शाम सैर करते हैं। एक सप्ताह पहले कस्तूरबा आश्रम रादौर के पास सड़क पर सैर करते हुए कस्बा की एक महिला को सांप ने डस लिया था। जिसे बाद में बड़ी मुश्किल से बचाया गया। 1984 में तत्कालीन विधायक मा. राम सिंह ने बस स्टैंड रादौर के पास पार्क बनवाने की मुहिम चलाई थी। जो बाद में बंद हो गई। पिछले 30 वर्षों से रादौर में बस स्टैंड के पास खाली पड़ी पंचायती भूमि पर इनेलो कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय लोगों की मांग पर पार्क बनाने की मुहिम चलाई लेकिन सिरे नहीं चढ़ी।
पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भी रादौर में पार्क बनवाने के कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण रादौर में पार्क बनाए जाने का कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हैं। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही स्थानीय लोगों ने फिर से रादौर में पार्क बनाए जाने की मांग को जोरों से उठाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी पार्टी रादौर में पार्क बनाने की मांग को पूरा करवाएगी, स्थानीय लोग उसी पार्टी का समर्थन करेंगे।