पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम का खोल नहर किनारे से मिला

एटीएम का खोल नहर किनारे से मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला पीएनबी एटीएम की चोरी का

रादौर| पांचदिनों बाद पीएनबी की एटीएम मशीन का खोल गांव कांजनू के पास पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से मिला। एटीएम मशीन को चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य एटीएम मशीन के अंदर की मशीन को निकाल ले गए हैं। पुलिस को मौके से एटीएम मशीन का खोल अन्य सामान मिला है। एटीएम मशीन का खोल गांव कांजनू के पास से बरामद किए जाने की सूचना के बाद डीएसपी अजय सिंह राणा, थाना रादौर प्रभारी विरेंद्र राणा, सीआईए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सीने ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। थाना रादौर प्रभारी विरेंद्र राणा ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली की गांव कांजनू के नहर के पुल से लगभग दो किलोमीटर दूर नहर की पटरी के पास खेतों में एटीएम मशीन का सामान पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पुलिस को पीएनबी रादौर की एटीएम मशीन का बिखरा पड़ा सामान मिला। एटीएम मशीन के अंदर की मशीन गायब थी। एटीएम मशीन का खोल मिलने से पुलिस को अब आगे की जांच करने में आसानी होगी।