पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल जीवन का अंग बने तो हासिल कर सकते हैं हर मुकाम: सिंह

खेल जीवन का अंग बने तो हासिल कर सकते हैं हर मुकाम: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधीखेल अभियान (रागका) के अंतर्गत गांव बरसान में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगता में गांव के फतेहगढ़ के लड़के, लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, हैंडबाल, कबड्डी, बास्केटबाल कुश्ती करवाई गई। लड़कियों की हैंडबाल वॉलीबाल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ की लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के पंकज सैनी अंकित सैनी ने प्रथम, कपिल, हैप्पी मोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त कर गांव फतेहगढ़ अपने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के विजेताओं छात्र-छात्राओं को गांव के सरपंच मुख्याध्यापक बलजीत सिंह द्वारा ट्राफी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

बलजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंंग है। यदि खेलों को ढाल बना लिया जाए तो इस क्षेत्र में भी विद्यार्थी उच्च मुकाम हासिल कर सकते है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के पीटीआई प्रदीप खोखर संदीप मलिक का हार्दिक आभार प्रकट किया। गांव के सरपंच गुरनाम सैनी ने कहा कि पंचायत की ओर समय-समय पर बच्चों के लिए आवश्यक खेल के सामान की उचित प्रबंध करते रहे हैं। मौके पर प्रेमचंद, मदनलाल सैनी, रतनलाल सैनी, जगमाल सिंह, सुमेर चंद, रामकिशोर, संजय कुमार, देवीदयाल, लक्ष्मण दास, सिंगराम, राखी बंसल, सुरेखा, मोनिका, पुलकित उपस्थित थे।

रादौर | फतेहगढ़ सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स स्टाफ के साथ