- Hindi News
- प्रतियोगिता में संचित नव्या ने मारी बाजी
प्रतियोगिता में संचित नव्या ने मारी बाजी
रादौर | मुकंदलालनेशनल कॉलेज में स्वराज पब्लिक स्कूल की छठी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुकंदलाल संस्था के मैनेजर ज्ञानप्रकाश शर्मा ने किया। इन टू रिंग क्रालिंग रेस प्रतियोगिता में संचिव प्रथम, हेमत दूसरे निंकुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नर्सरी की रिंग कालेक्ट बैलून रेस में नव्या वैभव प्रथम, शिवांश, जिया ने दूसरा कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा केजी के छाबो ब्रस्ट बैलून पेस्ट यूअर फेवरेट फ्रूट में आयुष प्रथम, दिपांशु तन्मय द्वितीय, प्राची, सार्थक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों के लिए 50, 100, 200, 400 मीटर रिले रेस का आयोजन करवाया गया। रिले रेस में शक्ति सदन प्रथम, सत्या सदन दूसरे शारदा सदन तीसरे स्थान पर रहा। माता-पिता की मेल रेस में जयभगवान प्रथम, प्रवीण दूसरे अमित तीसरे स्थान पर रहा। फीमेल रेस में पूजा प्रथम, मीनाक्षी दूसरे पूजा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।