70 बच्चों को पंचायत ने दी जर्सियां
रादौर | राजकीयमाध्यमिक विद्यालय बकाना में शुक्रवार को निर्धन बच्चों को जर्सियां वितरीत की गई। सरपंच रोशनलाल सैनी मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह बकाना ने की। कार्यक्रम में पंचायत की ओर से 70 निर्धन बच्चों को सर्दी से बचने के लिए जर्सियां वितरीत की गई। रोशनलाल सैनी पूर्व चेयरमैन सुखबीर कंबोज ने कहा कि हर व्यक्ति को समाज सेवा से जुड़ना चाहिए। समाज के निर्धन लोगों की सहायता करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यदि समाज का हर व्यक्ति समाजसेवा के माध्यम से गरीब लोगों की सहायता करें तो समाज के गरीब लोगों का भला हो सकता है। समाजसेवी संगठनों, पंचायतों को समय समय पर दूसरों की सहायता के लिए समय निकालना चाहिए। मौके पर केशोराम, कमलजीत कौर, स्कूल इंचार्ज सुशील कुमार, पूर्णचंद नारंग उपस्थित थे।