- Hindi News
- योग से चंचल मन पर पा सकते हैं काबू: शास्त्री
योग से चंचल मन पर पा सकते हैं काबू: शास्त्री
लाइक पब्लिक स्कूल में योग शिविर लगाया
भास्करन्यूज | रादौर
लाइकपब्लिकस्कूल छोटाबांस में शुक्रवार को साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल की प्रबंधक मंजू रानी ने सरस्वती पूजन करके किया। शिविर में प्रातःकालीन समय में विद्यालय के पांचवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य कवर सिंह शास्त्री ने योग शिविर के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योगासन तथा यौगिक क्रियाओं से हमारी शारीरिक, बौधिक एवं सामाजिक उन्नति होती हैं। महर्षि पतंजलि के अनुसार योगश्चितवृतिनिरोध: अर्थात चित्त अर्थात मन की वृतियों को नियंत्रित करना ही योग हैं। योग के माध्यम से मन चंचलता को वश में किया जा सकता हैं। योगा जहां मनुष्य को शारीरिक एवं बौधिक स्वास्थ्य प्रदान करता है, वही दीर्घायु प्रदान करता है।