- Hindi News
- रोडवेज का सब डिपो रादौर में बनाया जाएगा : कांबोज
रोडवेज का सब डिपो रादौर में बनाया जाएगा : कांबोज
रादौर | प्रदेशके राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने शनिवार को गांव बापौली का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने परम मित्र कंवरपाल सांगवान के निवास पर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि वह इंद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, लेकिन फिर भी वह रादौर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगे।
लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। रादौर क्षेत्र काफी समय से पिछड़ा हुआ है। भाजपा सरकार रादौर क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर कर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाएंगी। रादौर में रोडवेज विभाग का सब डिपो बनवाए जाने को लेकर कार्य चल रहा है। बसों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं हैं। किसान अपनी जरूरत अनुसार यूरिया खाद की खरीद करें। इससे खाद की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर कंवरपाल सांगवान, बलजीत बापौली, उमेश पोसवाल, पृथ्वीसिंह भागुमाजरा, जयनारायण सढूरा, जसमेर बरसान, जयसिंह ढांडा, अर्जुन पंडित, मलखानसिंह ग्रेवाल, बलदेव सांगवान, दर्शन सिंह, चरण सिंह टोपरा, बलदेव सिहं, विजय शर्मा सिलीकलां, राजकुमार घिलौर, रूपेंद्र मल्ली, जसविन्द्र पलाका,राजू उपनेजा, मनजीत सिंह पंजेटा, भूषण फतेहगढ़, जयदेव, जसविन्द्र भागुमजारा आदि मौजूद थे।