- Hindi News
- सत्संग में जाने से मन को शांति मिलती है : टहल
सत्संग में जाने से मन को शांति मिलती है : टहल
शास्त्री कॉलोनी में कनाडा से आए ज्ञान प्रचारक ने किए प्रवचन
भास्करन्यूज | रादौर
संतनिरंकारीभवन की ओर से शास्त्री कॉलोनी में सत्संग कार्यक्रम हुआ। सत्संग में कनाडा से आए ज्ञान प्रचारक महात्मा टहल सिंह ने सत्संग में आए श्रद्धालुओं को अपनी मुखवाणी से निहाल किया।
उन्होंने कहा कि संतों महात्माओं ने ही तड़पते हुए दिलों को ठंडक प्रदान की है। नाम की ठंडी बौछार की है। इस निर्मल परम सत्ता के साथ जोड़कर इस जीवन के सफर को तय करने का सलीका प्रदान किया है। जीवन जीने का यह सलीका था। चाहे भगवान राम जी हो, चाहे भगवान कृष्ण जी हो या हजरत ईसा मसीह जी, श्री गुरुनानक देव जी महाराज या अनेक रूप में इस धरती पर आते रहे हैं।
उन्होंने जीवन जीने का यह सलीका इंसान को प्रदान किया है कि हमने यह जीवन सफल प्यार के साथ तय करना है। हमने प्यार का जहान आबाद करना है। प्यार की कमी संसार में है। इस कमी को हमने पूरा करना है। गुरु बिना इंसान की कोई गति नहीं है। गुरु की शरण में जाने पर ही इंसान को ज्ञान की प्राप्ति होती है। मंच संचालन रजत सलूजा ने किया। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं का मुखी पवन ग्रोवर ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में रादौर आसपास के गांव से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।