पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर गांव में जाकर योग कक्षा शुरू करने का संकल्प लिया

हर गांव में जाकर योग कक्षा शुरू करने का संकल्प लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलियोगसमिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आर्य समाज मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी अमित कंबोज ने की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योग की कक्षा शुरू करने का संकल्प लें ताकि स्वामी रामदेव जी का संदेश घर घर तक पहुंच सके और लोग स्वस्थ रह सके। अमित ने हरियाणा सरकार द्वारा स्वामी रामदेव को हरियाणा में योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड अंबेस्डर नियुक्त किया गया हेै। जिसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। यूएनओ ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। जिसके लिए सभी ग्राम प्रभारियों वार्ड प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गई।

बैठक में जगमाल रतनगढ़, मोहनलाल नाचरौन,सुरेन्द्र अलाहर, हुकमचंद अलाहर, प्रवीण मंधार, संजीव मंधार, जसमेर बुबका, हुकमचंद बुबका, प्रवीण काजनू, शिवदयाल दोहली, सुखराज दोहली, सतपाल खुराना रादौर,मास्टर प्रीतम गुप्ता सरदार दर्शन सिंह उपस्थित थे।