नितिन का शव मिला महिला का सुराग नहीं
रादौर | आवर्धननहर में लापता हुए गांव जुब्बल के नितिन का शव मिल गया, मगर अभी तक उसकी प|ी का कोई सुराग नहीं लगा। आठ दिनों से दिनरात सैकड़ों ग्रामीण नवदंपती की आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट से तसंगों पावर प्लांट तक लगातार खोजबीन करने में लगे हुए हैं। गांव जुब्बल के आढ़ती शीश कुमार ने बताया कि गांव के लोग लापता हुए नितिन की प|ी को गांव कलरी, तसंगों आदि स्थानों पर नहर में खोजा रहा है।
शादीसे लौटते हुए कूद गए थे नहर में : गिहड़ीसे लौटते हुए जुब्बल के दंपती विवाद के चलते नहर में कूद गया था। नहर के किनारे से नितिन की बाइक मिली थी। तभी से उनकी नहर में खोज की जा रही थी। आठ दिन के बाद नहर से नितिन का शव मिला मगर उसकी प|ी सरिता कांबोज का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।