पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नॉलेज होगी तो तरक्की होगी : चौहान

नॉलेज होगी तो तरक्की होगी : चौहान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | जेएमआईईटीआईइंजीनियर कॉलेज छोटाबांस में इलेक्ट्रिोनिक्स विभाग की और से कार्यशाला का आयोजन किया आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज के निदेशक आरएल चौहान ने किया। कार्यशाला में टीसीआईएल कम्पनी चंडीगढ़ के अधिकारी प्रदीप भौगल ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर नेटवर्किंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर नेटवर्किंग का दायरा बहुत बड़ा है। जिससे जुड़कर विद्यार्थी बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर क्षेत्र में हो रही नई-नई तकनीकियों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। तभी वे कंप्यूटर के क्षेत्र में बेहतर विशेषज्ञ बन सकते है। उधर कॉलेज के निदेशक आरएल चौहान ने बताया कि कॉलेज की ओर से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाता रहा है।