- Hindi News
- समाज सेवा की भावना बढ़ाती है एनएसएस में भाग लेने से : नरेंद्र
समाज सेवा की भावना बढ़ाती है एनएसएस में भाग लेने से : नरेंद्र
रादौर | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में एनएसएस विभाग की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल नरेन्द्र ढ़ीगरा ने किया। उन्होंने कहा कि कि एनएसएस के माध्यम से बच्चों में समाज सेवा की भावना पैदा होती है। जो उन्हें समाज से जोड़कर सामजिक व्यक्ति बनाने में सहायक साबित होती है।
कार्यक्रम अधिकारी मनीष शर्मा संजीव धौलरा डीपी ने कहा कि बच्चों में श्रमदान की भावना होनी चाहिए। उन्हें समाज हित में कार्य करना चाहिए। शिविर में बच्चों ने विद्यालय प्रांगण आसपास के क्षेत्र की सफाई की और जीवन में स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया।
बच्चों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सुनील काम्बोज, संजीव धौलरा डीपी, नित्यानन्द शर्मा, रविन्द्र सैनी, प्रदीप, सुनीता काम्बोज, रीना काम्बोज, मीना काम्बोज, भगवती शर्मा, पवन सचदेवा रादौर आदि ने कैंप में सहयोग किया।