पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वस्थ शरीर में ही होता है बौद्धिक विकास

स्वस्थ शरीर में ही होता है बौद्धिक विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइकपब्लिकस्कूल में सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रबन्धक मंजू रानी ने किया। शिविर में विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास, सहयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर मंजू रानी ने कहा कि सहज योग मन की वृत्तियों को नियंत्रण करने में सहायक है। यह हमें आत्म साक्षात्कार कराता है। शरीर को निरोग रखने में सहायक है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए सहज योग अत्यन्त आवश्यक है।

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सहजयोग को दिल्ली विश्वविद्यालय ने अध्ययन के विषय के रूप में स्वीकार किया है। वर्तमान में लाखों लोग सहजयोग से लाभ प्राप्त कर सफलता पूर्वक निरोगी जीवन यापन कर रहे है। इसलिए हमें सहज योग की विधि को गहनता से धारण करना होगा।