पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान में चोरी का प्रयास करते दो पकड़े, केस दर्ज

मकान में चोरी का प्रयास करते दो पकड़े, केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकीब्रिजपुरी कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी का प्रयास करते दो को मकान मालिक ने पकड़ लिया। मकान मालिक ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों पर इससे पहले तीन-तीन चोरी के केस दर्ज हैं।

यूपी के गांव अमीरपुर निवासी रवि चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह ब्रिजपुरी कॉलोनी में रहता है। बीती रात उसे मकान में कुछ आहट सुनाई दी। इससे उसकी नींद खुल गई। इस दौरान उसने देखा कि दो व्यक्ति उसके मकान में चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। उसने तुरंत शोर मचा दिया और आरोपियों को मकान में ही घेर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी कांसापुर की डेहा बस्ती निवासी नरम उर्फ रोबली सखा से पुलिस पूछताछ में लगी है। एएसआई कुशलपाल का कहना है कि आरोपियों पर पहले भी चोरी के केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

गुरुद्वारासे गुल्लक चुराई

रादौर संवाददाता : मल्लीगुरुद्वारा में चोरों ने दरवाजे तोड़कर गुल्लक चुरा लिया। गुल्लक में लगभग 10 हजार रुपए थे। पाठी गुरशरण ने बताया कि रविवार की रात को वह अपने सहयोगी अमनजोत सिंह के साथ पाठ करने के लिए कहीं गए हुए थे। वापस आए तो देखा दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर से गुल्लक चोरी था। गुल्लक में करीब दस हजार रुपए की राशि थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में लगी है। बता दें रादौर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से गुल्लक चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। जो आए दिन धार्मिक स्थलों में रखे दान पात्रों को चुराकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। इससे पहले चोर गिरोह के सदस्य गांव बड़शामी, गुमथला, अलीपुरा, बसंतपुरा, ईस्माइलपुर, बालाजी मंदिर कॉलेज रोड रादौर से दानपात्र चुराकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। रादौर थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया पुलिस गिरोह को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।