दो ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी
यमुनानगर| रादौरक्षेत्र से चोरों ने दो ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गांव राजहेड़ी और नाचरौन में लगे बिजली निगम के ट्रांसफार्मर से चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने नाचरौन निवासी दर्शनी देवी के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से जहां 18,660 रुपए के उपकरण चोरी किए। वहीं राजहेडी निवासी राम स्वरूप के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से 14 हजार 160 रुपए के उपकरण चोरी कर लिए।