पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूम मेट के झगड़े को चढ़ा दिया सांप्रदायिक रंग

रूम मेट के झगड़े को चढ़ा दिया सांप्रदायिक रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | रादौरके ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का झगड़ा रूम मेट (जो श्रीनगर जम्मू के है) के बीच हुआ था, लेकिन कुछ युवकों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। युवकों ने सोशल मीडिया का यूज कर मामले को तूल दे दिया। छात्रों की मर्जी से यमुनानगर प्रशासन कुछ छात्रों को जम्मू कश्मीर छोड़ने गया हुआ है। अभी तक पुलिस अधिकारी वापस नहीं आए और 15 स्टूडेंट्स कॉलेज में पहुंच गए। इसकी पुष्टि संस्थान निदेशक चंचल भारद्वाज ने की। सोमवार को कॉलेज में पढ़ाई हुई है। कॉलेज में जेएंडके के 207 स्टूडेंट्स पढ़ते हंै।

जिन दोनों स्टूडेंट के बीच झगड़ा हुआ एक श्रीनगर दूसरा कास्तवाडे (जम्मू)का रहने वाला है। दोनों स्टूडेंट्स सिविल इंजीनियर में प्रथम वर्ष के छात्र हैं और एक ही रूम में रहते है, मगर धर्म अलग-अलग है। शनिवार को जब दोनों मैस में खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे तो एक छात्र लाइन से हटकर खाना लेने लगा। इससे दूसरे को गुस्सा गया। दोनों में झगड़ा हो। भले ही दोनों रूम मेट हो लेकिन दोनों का फ्रेंड सर्कल अलग-अलग है। विवाद में आठ स्टूडेंट्स को चोट लगी थी। जेएंडके के जो छात्र मारपीट का आरोप लगा रहे हैं उन्होंने खून से लथपथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें आपत्तिजनक शब्द लिख दिए गए। इससे जम्मू कश्मीर प्रशासन हरकत में गया और उनका एक प्रतिनिधि भी यमुनानगर में पहुंचा। यहां पर जांच में उन्हें उल्टा मिला।

पुलिसतय ही नहीं कर पाई : झगड़ाहुए चार दिन हो गए हैं। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस तय ही नहीं कर पा रही है कि क्या किया जाए। जठलाना थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बात कर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चार दिन में बात नहीं हो पाई इस प्रश्न का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

सुरक्षाके लिए गए थे साथ : डीएसपीअजय राणा का कहना सुरक्षा के लिए वे खुद स्टूडेंट्स को छोड़ने के लिए जम्मू गए हैं। उनके साथ 78 स्टूडेंट्स गए थे। इसमें से कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा की बात कहकर यमुनानगर में ही बस से उतर गए थे।