सरपंच ने मिड-डे मिल काे चखकर पास किया
रादौर | ग्रामपंचायत सागड़ी के सरपंच सदस्यों ने सोमवार को सरकारी स्कूल सागड़ी का दौरा कर मिड-डे मिल का निरीक्षण किया। गांव सागड़ी के सरपंच बलबीर शर्मा ने पंचों के साथ मिलकर मिड-डे मिल को चखकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिसिंपल कुलदीप सिंह अन्य स्टाफ सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। सरपंच बलबीर शर्मा ने कहा कि स्कूल में मिड-डे मिल की गुणवत्ता ठीक मिली हैं। स्कूल की ओर से बच्चों को अच्छी गुणवता वाला भोजन परोसा जाए। भोजन बनाते समय सरकार की ओर जारी दिशा-निर्देशों का कठोरता से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी कीमत पर बासा खराब भोजन परोसा जाए। बासा खराब भोजन खाने से बच्चें बीमार हो सकते हैं। साफ सफाई का भोजनालय में विशेष ध्यान रखा जाए। पंचायत की ओर से स्कूल को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने की कोशिश की जाएगी।