हाथ के नाखूनों की सफाई जरूरी : बरार
रादौर | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में सोमवार को हैंडवाश डे मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह बरार ने स्कूल के बच्चों को साबुन से हाथ धोना बताया। उन्होंने कहा खाना खाने से पहले जो बच्चे साबुन से हाथ साफ नहीं करते जो गंदगी उनके हाथों के नाखूनों पर लगी होती है वह जब भोजन के साथ मिलकर पेट में चली जाती हैं तो उससे पेट की कई प्रकार की बीमारियां पेट का दर्द, बदहजमी, चक्कर आना, भूख लगना, पेट में कीड़े पैदा होना आदि बीमारियां शरीर में लग जाती हैं। बीमार होने से बच्चे नियमित रूप से स्कूल में नहीं सकते। जिससे उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके परिणाम उन्हें भविष्य में भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि सभी बच्चे खाना खाने से पहले अपने हाथ अवश्य साबुन धोएं और अपने आसपास के लोगों घरवालों को भी सफाई के बारे में जागरूक करें, तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, नरेंद्र लाकड़ा, रमेश कुमार, संजय कुमार, इंद्रकु मार, नफे सिंह मौजूद थे।