पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | गांवअलाहर में मंगलवार को एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव अलाहर निवासी शिवदयाल सुबह अपने खेतों में गया था। जब वह घास काटने लगा तो वहां बिजली की टूटी हुई तार पड़ी थी। तार में करंट होने के कारण वह उसमे उलझ गया। जिस कारण करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी सूचना जठलाना पुलिस दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।