पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीरी के दाम 700 रुपए घटने से किसानों में रोष

जीरी के दाम 700 रुपए घटने से किसानों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|अनाज मंडीमें 1509 किस्म की जीरी के दामों में गिरावट आने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा रही है। 15 दिन पूर्व 1509 किस्म की जीरी 3200 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही थी। अब यह किस्म 2500 से 2800 रुपए बिक रही है, जिस कारण किसानों को प्रति एकड़ 15 से 18 हजार रुपए तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। पहले तो किसानों को बेमौसमी बारिश की मार झेलनी पड़ी थी, अब उन्हें 1509 किस्म की जीरी में गिरावट आने से दोहरी झटका लग रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदयाना का कहना है कि 1509 किस्म के जीरी में व्यापारियों की साजिश के कारण दामों में कमी आई है। दामों में कमी आने के लिए मोदी सरकार जिम्मेवार हैं।

विस्तृतखबर पेज 16 पर