एंबुलेंस में राशन लेकर गए जम्मू-कश्मीर
इधर, कैडेट्स ने जुटाई राशि
>प्राइवेट अस्पताल में एंबुलेंस की सेवा देने वाले दिनेश शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी आवश्यक साम्रगी
भास्करन्यूज| जगाधरी
जहांभीकिसी को जरूरत हो एंबुलेंस एकदम से पहुंच जाती है। पैसे तो कमाने जरूरी हैं लेकिन मैं यह भावना कभी मन में नहीं रखता कि कोई बीमार हो और मुझे उसकी सेवा करने के पैसे मिलें। मेरे तो मन में सेवा भाव है बस। यही बात मन में आई और इकट्ठा कर लिया जम्मू कश्मीर में पीड़ितों के लिए राहत सामग्री। यह कहना है एक प्राइवेट अस्पताल में एंबुलेंस की सेवा देने वाले रंजीत गार्डन निवासी दिनेश शर्मा का। वे मंगलवार को अपने साथियों के साथ राहत सामग्री लेकर जम्मू के लिए रवाना हुए। दिनेश का कहना है कि इसके लिए उनकी जोगा सिंह, राकेश, सेवक राम, प्रकाश सिंह सहित और भी लोगों ने मदद की है। दिनेश का कहना है कि यह भी एक प्रकार से मरीजों की सेवा करने जैसा ही है। श्रीनगर में हजारों लोग फसे हुए हैं। वहां तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही। उन्होंने छोटा सा प्रयास किया है कि उन्हें कुछ राहत मिल सके।
रादौर| मुकंदलाल नेशनल काॅलेज के कैडेट्स रादौर में रैली निकालते हुए।
जगाधरी| जम्मू कश्मीर में बाढ़ पिडि़तो के लिए लेकर गए राहत सामग्री।