पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहन लाल बने ब्लॉक प्रधान

सोहन लाल बने ब्लॉक प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|हरियाणा अनुसूचितजाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन सरकारी स्कूल में ब्लॉक प्रधान सोहनलाल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में 2014 16 के लिए खंड की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में दिलबाग सिंह, हंसराज राज्य उप प्रधान पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। ब्लॉक कार्यकारिणी में सोहनलाल को प्रधान, प्रेम सिंह को उपप्रधान, सतीश कुमार सचिव, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेंद्र रंगा को सह सचिव, पवन कुमार को प्रचार सचिव, बलजीत सिंह को संरक्षक, धर्मेंद्र को ऑडिटर, रामपाल को कार्यालय सचिव, रामनिवास को प्रेस सचिव, दयानंद को सलाहकार चुना गया। इस दौरान जिला प्रधान सतपाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। इस अवसर पर जिला महासचिव बनारसी दास, राज्य उपप्रधान कमलदेव, जिला कैशियर जयकृष्ण, चांदराम, उपप्रधान सतविंद्र, राजकुमार, संजीव कुमार, जय सिंह, अनिल कुमार, सुशील कुमार, बलिंद्र, रमेश कुमार, दयानंद, जगमाल सिंह उपस्थित थे।