- Hindi News
- संस्कृति बचाने युवा को आना होगा आगे : गिरि
संस्कृति बचाने युवा को आना होगा आगे : गिरि
रादौर|धर्म केमाध्यम से ही संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोया जा सकता है, तभी पूरे विश्व में सद्भावना और शांति की कल्पना को संभव बनाया जा सकता है। यह शब्द मानव निमार्ण संघ के केंद्रीय प्रचारक स्वामी सच्चिदानंद गिरी ने शिव कॉलोनी में प्रचार के दौरान कहे। गिरी ने कहा कि मानव निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह शास्त्री, ब्रह्मगिरी, जीवानंद, महंत साधु राम, स्वामी निगम बोध डॉ. धर्म प्रकाश आर्य की अगुवाई में चलाए जा रहे इस अभियान में गांव-गांव जाकर मानव निर्माण के बारे में लोगों को बताया जा रहा हे। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे देश की युवा पीढ़ी पर विदेशों की कुसंस्कृति एवं पश्चिमी सभ्यता हावी हो रही हैं। अगर इससे शीघ्र ही बचाव किया गया तो भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैले भ्रष्टाचार को हम केवल भाईचारे से ही खत्म कर सकते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए समाज के बुद्धिजीवी लोगों को आगे आना होगा। तभी समाज में फैला भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है। हम नई युवा पीढी को नई राह दिखा सकते हैं। इस अवसर पर दिनेशमान आर्य, देशराज सैनी, रविंद्र, दीपक शांडिल्य, कुलदीप, अनिल कुमार, धर्मेंद्र फतेहगढ़, संदीप सैनी, सोमनाथ अरोड़ा, अवतार सिंह उपस्थित थे।