पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोले स्टूडेंट वोट डालना सबका अधिकार

बोले स्टूडेंट- वोट डालना सबका अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी में मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्कूल के प्रिंसिपल हुकम सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व पवन रोहिला ने किया। रैली गांव की हर गली से होती हुई वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। प्रिंसिपल हुकम सिंह राणा ने बच्चों को वोट के महत्व के विषय में समझाया। उन्होंने कहा कि एक मतदाता के लिए वोट देना वो भी एक अच्छे उम्मीदवार को बड़े महत्व की बात है। मतदाता ही अपना वोट देकर अपने देश की उन्नति में अपना सहयोग दें सकते हैं। सभी बच्चें जोर जोर से नारे लगा रहे थे। जन जन की है यही पुकार वोट देना है सबका अधिकार। इस अवसर पर पवन कुमार, जयवीर सिंह, अजय, विपिन, महावीर, सुनीता देवी, रजनी, नीलम, सुरेंद्र उपस्थित थे।