पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी का सामाजिक होना अति आवश्यक : प्रो. सिंह

विद्यार्थी का सामाजिक होना अति आवश्यक : प्रो. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|विद्यार्थी एनसीसीएनएसएस के माध्यम से समाज की सेवा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों समाज सेवा के लिए भी समय देना चाहिए। विद्यार्थी का सामाजिक होना अति आवश्यक है। सामाजिक होकर ही विद्यार्थी समाज सेवा के प्रति रूचि ले सकता है। एनएसएस में विद्यार्थी कैंपों के माध्यम से आपसी सहयोग करना सीखता है। वहीं एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र सेवा कर सकता है। यह शब्द मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के प्रो. डॉ. अजायब सिंह प्रो. दीपक कौशिक ने एनएसएस के एक कार्यक्रम में कहे।

डॉ. अजायब ने कहा कि विद्यार्थी अपना खाली समय समाज सेवा में लगाकर समाज के लोगों की सेवा कर सकते हैं। युवाओं में आजकल समाज सेवा की भावना खत्म होती जा रही हैं। युवाओं को सामाजिक बुराइयों से बचकर रहना चाहिए। नशे के कारण युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, जिससे उनका शारीरिक मानसिक विकास रुक जाता है। युवा एनसीसी एनएसएस से जुड़कर अधिक से अधिक समाज सेवा के कार्यों में ध्यान लगाए।