- Hindi News
- 11 डिग्री तापमान में 3 घंटे से बैठे लोगों को 20 मिनट ही दे पाए सीएम खट्टर
11 डिग्री तापमान में 3 घंटे से बैठे लोगों को 20 मिनट ही दे पाए सीएम खट्टर
रादौर और साढौरा में बनेगा सरकारी कॉलेज
सांसद बोले-सर नगर निगम को भी दे दो कुछ
खिजराबाद बनेगा तहसील नगर निगम को दिए 5 करोड़
सीएममनोहरलाल खट्टर आएंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही दूर करेंगे। यह उम्मीद लेकर सैकड़ों लोग दोपहर बाद से शिकायत लेकर आने शुरू हो गए। मगर उनकी दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ गई जब शाम सात बजे तक सीएम अनाज मंडी में नहीं पहुंचे। 11 डिग्री टेंपरेचर बरसात ने लोगों की बुरी हालत की हुई थी। निर्धारित समय 5.30 बजे से दो घंटे लेट पहुंचे सीएम हर फरियादी (कुल शिकायत आई 70) को साढ़े तीन सेकेंड ही दे पाए। सीएम को जगाधरी की अनाज मंडी में जन समस्याओं को सुनने आना था। जिले में आने का कार्यक्रम का टाइम शाम चार बजे का था। उन्हें 4:30 बजे अिधकारियों की बैठक लेनी थी और 5:30 बजे जनता की समस्याएं सुननी थी लेकिन सीएम जनता के बीच सवा सात बजे पहुंचे। 20 मिनट में सीएम ने फरियाद लेकर पहुंचे 70 लोगों की बात सुनी और सोफे से उठ खड़े हुए। सीएम के आने पर लोगों को जो उम्मीद जगी थी वह बे उम्मीद हो गई। कारण समय कम और शिकायत ज्यादा थी। कुछ लोग सीएम के आने से पूर्व बिना शिकायत दिए निकल गए।
विधानसभास्पीकर और तीन विधायक करते रहे गेट पर वेट : सीएमकी देरी के चलते विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, रादौर विधायक श्याम सिंह राणा और साढौरा विधायक बलवंत सिंह 35 मिनट गेट पर खड़े सीएम के आने का वेट करते रहे। इस दौरान अधिकारी पार्टी के नेता उन्हें स्टेज पर बैठने का आग्रह करते रहे लेकिन वे वहीं पर खड़े रहे। इस दौरान भाजपा पार्षद और िहक11
सीएम खट्टर ने रादौर और साढौरा में सरकार कॉलेज खोलने की घोषणा की। इन दोनों की कस्बों में कॉलेज होने से वहां के युवाओं को यमुनानगर या अन्य शहर में पढ़ाई करने जानी पड़ती है। सीएम ने बिलासपुर में बस स्टैंड के निर्माण करने की घोषणा भी की।
घोषणाएं करने के बाद जैसे ही सीएम सोफे पर बैठने के लिए आने लगे तो इस दौरान अम्बाला सांसद रतन लाल कटारिया सीट से उठे और बोले सर नगर निगम को भी कोई सौगात दे दो। सांसद की बात सुनते हुए सीएम ने नगर निगम को पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उनका कहना था कि यह बजट 31 मार्च से पहले दिया जाएगा। 31 मार्च के बाद और बजट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में कर्मचारियों की भर्ती कि