पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीते कल को कोई याद नहीं करता: गांधी

बीते कल को कोई याद नहीं करता: गांधी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रादौर

जीवनकाएक एक पल कीमती है। बीत जाने पर यह अतीत बन जाता है। जो समय रहते ही समय की कदर कर लेते हैं। वे जीवन को संवार लेते हैं। वर्तमान हमारा यही है। जिसमें हम जी रहे है। यह शब्द संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग के दौरान खिजराबाद से आए मुखी महात्मा नितिन गांधी ने कहे।

उन्होंने कहा कि संतो, महात्माओं का संदेश किसी एक युग के लिए नहीं बल्कि हर दौर के लिए रहा है। उन्होंने मानव मात्र को संदेश दिया कि अज्ञानता से निजात पाना है तो ज्ञान के प्रकाश में जीवन जीना होगा। इंसान और पशुओं में एक ही अंतर है कि इंसानों को सोचने समझने की शक्ति प्राप्त है और पशुओं को नहीं हैं। यह भेद इंसान को अपने कर्म और व्यवहार से दिखाना चाहिए। इसलिए इंसानी फितरत की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि संसार में रहे पर ध्यान निरंकार प्रभु से जुड़ा रहना चाहिए। यही स्वयं प्रभु परमात्मा है, जो समय और काल से परे हैं। जब निरंकार प्रभु का अहसास मन में बस जाता है तो संतों की भांति इंसान की मति बन जाती है। इंसान की भावना भी सुंदर होनी चाहिए। तब हम वास्तव में मानवीय गुणों से युक्त हो जाते हैं। इसलिए यह संदेश दिया जा रहा है कि जागरूक हो सभी और अपना जन्म संवार कर लोक सुखी और परलोक सुहेला करें। इस अवसर पर रादौर, जठलाना, चमरोड़ी, नागल, मंसूरपुर, पलाका, बकाना, कांजनू, अलाहर, बरहेड़ी, संधाला, संधाली, गुमथला के लोगों ने सत्संग में भाग लिया।