समिति आैर क्लब ने किया शहीदों को याद
रादौर | संघर्षसमिति मॉर्निंग वॉक क्लब रादौर की ओर से शनिवार को आर्य समाज मंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में संसद पर हुए हमले की 13वीं बरसी के अवसर पर शहीद हुए 9 जवानों को श्रृंद्धाजलि भेंट की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघर्ष समिति के प्रधान अमर सिंह कंबोज मॉर्निंग वाक क्लब के प्रधान सुनील मलिक ने की। अमर सिंह कंबोज सुनील मलिक ने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। आतंकवादियों के हमले का हमारे जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। इस दौरान सांसद में मौजूद सांसदों मंत्रियों की रक्षा करते हुए हमारे 9 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों की कुर्बानी के कारण आंतकवादी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सके। हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर संसद की रक्षा की। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता अखंडता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए।