पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने चार किसानों के ट्यूबवेल से चुराई तार

चोरों ने चार किसानों के ट्यूबवेल से चुराई तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जठलानाक्षेत्रमें सक्रिय टयूबवेलों से तारे चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बीती रात गांव रतनगढ़ में चार किसानों के ट्यूबवेलों से हजारों रुपए की तार चुरा ली।

गांव झीवरहेड़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनमोहन सिंह औजला ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव रतनगढ़ में खेती का कार्य करते हैं। शनिवार की रात को ट्यूबवेलों से तारे चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने उनके ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ कर ट्यूबवेल की स्टार्टर से लेकर ट्यूबवेल तक की तारें चोरी कर ली। इसी प्रकार चोरों ने गांव रतनगढ़ के पूर्व सरपंच मेजर सिंह औजला, जगमोहन सिंह औजला राजेंद्र अग्रवाल के ट्यूबवेलों के भी ताले तोड़ कर ट्यूबवेल से हजारों रुपए की तार चोरी की हैं।

प्रभावित किसानों को चोरी होने का पता सुबह उस समय लगा जब किसान अपने टयूबवेल पर गए तो उन्होंने देखा कि उनके टयूबवेल के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और टयूबवेल से तारे गायब हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी।