- Hindi News
- प्राइवेट बस जल्द ही नए रूटों पर चलाएगी सरकार: कंबोज
प्राइवेट बस जल्द ही नए रूटों पर चलाएगी सरकार: कंबोज
रादौर मंे परिवहन मंत्री कर्णदेव कांबोज पत्रकारों को संबोधित करते हुए।
भास्कर न्यूज | रादौर
रादौरमेंजल्द हरियाणा रोडवेज के सब डिपो की स्थापना करवाई जाएगी। वहीं सरकार प्रदेश में एक हजार नए रूटों पर प्राइवेट बसें चलाने की व्यवस्था करने जा रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए आरक्षित बसों में सुरक्षा गार्डों को नियुक्त करेगी। ताकि महिलाओं की असामाजिक तत्वों से सुरक्षा की जा सके। यह शब्द परिवहन मंत्री कर्णदेव कंबोज ने रविवार को कस्बा में पत्रकारों से बातचीत में कहे।
परिवहन मंत्री रविवार को कस्बा में एक भाजपा कार्यकर्ता के शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कर्णदेव कंबोज ने कहा कि सरकार करनाल के कुटेल गांव में 100 एकड़ पंचायती भूमि पर मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रही है। जिससे उत्तरी हरियाणा का विकास होगा। सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को भी लागू करेगी। किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम दिए जा रहे हैं। 1 जनवरी से प्रदेश में बुजुर्गों को 1200 रुपए पेंशन प्रति महीना दी जाएगी जो उनके खाते में डाली जाएगी। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की निगरानी कमेटियों का गठन करेगी।
ये कमेटियां भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कार्य करेगी। जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द हल किया जाएगा और जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर समाज सेवी अजय सिंह चौहान, जय सिंह ढांडा, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, राजबीर घिलौर, मनजीत सिंह पंजेटा, मनमोहन गुप्ता, डॉ. विमल गर्ग, राजकुमार घिलौर, जसमेर बरसान मौजूद थे।