पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रादौर को दिलाएंगे उपमंडल का दर्जा: श्याम सिंह

रादौर को दिलाएंगे उपमंडल का दर्जा: श्याम सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते विधायक श्यामसिंह राणा।

भास्कर न्यूज | रादौर

भारतीयजनतापार्टी हलका रादौर की ओर से रविवार को स्थानीय पैलेस में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हलका विधायक श्याम सिंह राणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान जय सिंह ढांडा राजकुमार घिलौर ने की।

श्याम सिंह राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर रादौर को सबसे पहले उपमंडल का दर्जा दिलवाया जाएगा। जिसके लिए वे जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर इस मांग को पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।

रादौर में बस स्टैंड के पास सब डिपू बनवाया जाएगा। लड़कियों के लिए अलग स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए सरकारी कॉलेज बनवाया जाएगा। सरकारी अस्पताल रादौर में खाली पड़े डाॅक्टरों के पदों को जल्द भरा जाएगा। रादौर में टूटी पड़ी सभी सड़कों की मरम्मत होगी। उन्होंने कहा रादौर क्षेत्र में कोई सरकारी आईटीआई नहीं हैं। वह क्षेत्र में सरकारी आईटीआई बनवाने का प्रयास करेंगे। रादौर में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रादौर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी। ताकि क्षेत्र में कहीं भी आग लगने की घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। रादौर में कम्यूनिटी सेंटर की स्थापना की जाएगी।

मौके पर मनमोहन गुप्ता, जोगिंद्र रावल, डॉ. बिमल गर्ग, देशराज सैनी, ज्ञानचंद कटारिया ने विधायक श्यामसिंह राणा को पगड़ी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेवी अजय सिंह चौहान, जसमेर, भविष्य सैनी, कंवरपाल, जय सिंह ढांडा, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, राजबीर, मनजीत सिंह पंजेटा, मनमोहन गुप्ता, विनोद वर्मा सरपंच रादौर, डॉ. विमल गर्ग, राजकुमार, रूपेंद्र मल्ली, पुष्पेंद्र गुर्जर, घनश्याम दास मनचंदा, कल्याण सिंह, मान सिंह आर्य, जियालाल कंबोज, हरपाल मारूपुर, दर्शन सागड़ी, मलखान सिंह ग्रेवाल उपस्थित थे।