बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
रादौर | यमुनानगर-जठलानासड़क मार्ग पर गांव खूजरी के पास एक बुलेरो गाड़ी बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जठलाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गांव बदरपुर, थाना इंद्री निवासी कंवरपाल ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह यमुनानगर से अपने गांव बाइक पर जा रहा था। तभी गांव खजूरी के पास बुलेरो गाड़ी के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटना के बाद बुलेरो चालक मौके से फरार हो गया।